फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चे एआई पर निर्भर होने से बचें

विज्ञापन
आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से ज्ञानशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना सेक्टर के सि्थत अटल सेवा केंद्र में आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से ज्ञानशाला का आयोजन हुआ। इसमें आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और सूचना प्रौद्योगिकी एवं साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ संजीव विश्वकर्मा ने बच्चों को एआई के बारे में बताया। कहा कि एक ओर यह जहां मददगार है, वहीं इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं। एआई पर निर्भर होने से बचना चाहिए। इससे बच्चों की रचनात्मकता खत्म हो सकती है। कल्पना करने की क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है। मन को एकाग्र करने के लिए बच्चों ने ओम का उच्चारण भी किया। एसोसिएशन के महासचिव एसी अग्निहोत्री, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, अतुल कुमार टंडन, दुर्गेश मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें