फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अगले हफ्ते से कक्षा एक-दो के बच्चों को मिलेंगी किताबें

Thu, 18 Jul 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा एक और दो के लगभग 40 हजार बच्चों को अब पाठ्य पुस्तकों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विकास क्षेत्रों में किताबें पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चार विकास क्षेत्रों में किताबें पहुंच गई हैं। इसी हफ्ते सभी विकास क्षेत्रों को किताबों की आपूर्ति भेज दी जाएगी। अगले हफ्ते से बच्चों को किताबों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति जिले को नहीं मिली है। जैसे ही कार्य पुस्तिकाएं आएंगी, उन्हें भी विद्यालयों तक पहुंचा दिया जाएगा। जिले में 2300 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की संख्या 1.98 लाख से अधिक है। इनमें कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए किताबें सभी विद्यालयों तक पहुंचने के बाद उन्हें बांट दिया गया, लेकिन कक्षा एक और दो के 40 हजार बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं।
वजह यह कि कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए किताबों का क्रयादेश देर से जारी हुआ। पिछले महीने से आपूर्ति मिलने लगी तो सत्यापन कार्य में समय लगा। कक्षा एक में 94 हजार 904 और कक्षा दो में एक लाख 53 हजार 269 पाठ्य पुस्तकों और कार्यपुस्तिकाओं की जरूरत है, जिसके लिए मई के अंत में क्रयादेश जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

किताबों के लिए 45 दिन और कार्य पुस्तिकाओं के लिए 60 दिन का समय दिया गया था। आपूर्तिकर्ता फर्म को 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकें पहुंचाने का समय दिया गया था। इसीलिए जिले को किताबों की शत-प्रतिशत आपूर्ति मिल गई। कार्य पुस्तिकाएं भी इसी महीने के अंत तक मिलने की उम्मीद है।

चार विकास क्षेत्रों में पहुंचीं पुस्तकें
जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि पाठ्य पुस्तकें विकास क्षेत्रों तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है, जहां से विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले दिन नगर क्षेत्र के साथ राही, दीनशाह गौरा और डलमऊ विकास क्षेत्रों में किताबें पहुंचा दी गई हैं। इसी हफ्ते सभी विकास क्षेत्रों को किताबें मिल जाएंगी। जैसे-जैसे किताबें ब्लाॅकों तक पहुंच रही हैं, वहां से विद्यालयों को किताबें उपलब्ध करा रहे हैं। अगले हफ्ते से कक्षा एक एवं दो के बच्चों को किताबें बांटनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें