लखनऊ। गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में चल रहे किड्स समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने श्रीमद्भगवत गीता के श्लोकों का उच्चारण सीखा। श्लोक याद भी किए। साथ ही राधारमण बिहारी के दर्शन किए और हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया। बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा सुनाकर सच्ची मित्रता का महत्व समझाया गया। दैनिक जीवन में अनुशासित दिनचर्या के बारे में बताया गया। बच्चों ने आध्यात्मिक खेलों और अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग किया।