बच्चों ने ग्रीन दिवाली मनाने का दिया संदेश
लखनऊ। सिटी इंटरनेशनल स्कूल मानस सिटी कैंपस के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्र्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ‘आइए दिवाली मनाएं आशा के बीज बोकर और आनंद का प्रकाश फैलाकर, न कि पटाखों के शोर से’ के संदेश के साथ नारे लगाकर और प्रदूषण-मुक्त उत्सव का संदेश फैलाया। उन्होंने घर-घर जाकर अभियान भी चलाया और पौधारोपण के लिए प्रेरित करने व पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए बीज के पैकेट बांटे।