बच्चों ने बनाए 1008 शिवलिंग, हुआ महारुद्राभिषेक
लखनऊ। इंदिरानगर के भूतनाथ क्षेत्र स्थित गुरुकुल एकेडमी में सोमवार को 1008 शिवलिंगों का भव्य महारुद्राभिषेक हुआ। सभी शिवलिंग विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बच्चों ने अपने बनाए शिवलिंगों का विधि-विधान से अभिषेक किया। आयोजन में बाबा रुद्रनाथ जी, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए।
बच्चों ने बनाए 1008 शिवलिंग, हुआ महारुद्राभिषेक