फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रवेशोत्सव में चहके बच्चे, मिली ड्राइंग किट

Mon, 03 Jul 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चे चहक उठे। विद्यालय की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप चॉकलेट के साथ विद्या प्रवेश पुस्तिका, दैनंदिनी और ड्रॉइंग-पेंटिंग किट बांटी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य एसके अग्रवाल ने उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य पुनीता ज्योति ने नवप्रवेशी बच्चों में उमंग एवं उत्साह का संचार किया। प्रथम पाली के प्रधानाध्यापक आरबी शर्मा एवं द्वितीय पाली के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार के नेतृत्व में दोनों पालियों का संयुक्त कार्यक्रम हुआ। कक्षा पांच के बच्चों ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत रोली चंदन लगाकर किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने नवप्रवेशी बच्चों को क्राउन पहनाया और वेलकम स्टिक भी प्रदान की। इस अवसर पर एसएन त्रिपाठी, उपासना सिंह, मोनिका, भावना, प्रियंका सिंह, रश्मि वत्स, प्रियंका त्रिपाठी, सौरभ पांडेय, आशुतोष मिश्र, संवेदना, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें