फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की सभी शाखाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने कृष्ण जन्म और बाल लीलाओं की झांकियां प्रस्तुत की। बच्चों ने कृष्ण जन्म, मथुरा से गोकुल गमन, कालिया नाग मर्दन और माखन चोरी जैसी झांकियों का प्रदर्शन किया। संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को शुरू से ही अपनी संस्कृति और संस्कारों के बारे में बताना जरूरी है। प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने कहा कि सेंट जोसेफ का उद्देश्य बच्चों को पर्वों और परंपराओं से परिचित कराना है ताकि वे हमारी विरासत को संभाल सकें। संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल ने बच्चों और शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें