राज्य संग्रहालय में आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियो को दिया गया प्रमाण पत्र।
लखनऊ। राज्य संग्रहालय में चल रही खुशियों की पाठशाला के तहत शनिवार को स्कूली बच्चों को सांचों से सिक्के ढालने की विधियों से परिचित कराया गया। इस दौरान कुषाण काल, सूरी व मुगल कालीन सिक्कों के साथ-साथ गोल्ड कॉपर और सिल्वर रंग के सिक्के बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई। संग्रहालय की निदेशक डॉ. सृष्टि धवन ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।