फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बालक को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 24 Jul 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां-शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा गांव में मंगलवार को सड़क पार करते समय डीसीएम ने बालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वह घर के सामने लगी दुकान से पानी पूरी खाकर सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन


गांव निवासी ताईब अली (5) पुत्र मोहम्मद अतीक दोपहर डेढ़ बजे घर के सामने दुकान में बताशे खाने गया था। वापस सड़क पार करते समय हैदरगढ़ से बछरावां की ओर आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें ताईब अली गंभीर घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर बछरावां सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ताईब अली एक निजी विद्यालय में नर्सरी में पढ़ता था। उसकी मौत से मां शिबू, छोटा भाई तैमूर व पिता अतीक का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें