लखनऊ। चिनहट में शनिवार छह दिसंबर को तीन वर्ष के कृष्णा ने कोल्डड्रिंक समझकर कीटनाशक पी लिया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीतापुर निवासी मजदूर रिंकू तकरोही स्थित डूडा कॉलोनी में पत्नी गीता, तीन बेटों व एक बेटी के साथ रहते हैं। उनके मुताबिक छह दिसंबर को वह काम पर गए थे। घर में पत्नी व बच्चे थे। दोपहर में छोटे बेटे कृष्णा ने कमरे में रखे कीटनाशक को कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया। पत्नी ने उसे उल्टी करते देखा तो घबरा गईं। इसके बाद उन्होंने रिंकू को जानकारी दी। आनन-फानन घर पहुंचे रिंकू ने बेटे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।