मोहनलालगंज। भौंदरी गांव में बृहस्पतिवार को घर में खेलते समय ढाई वर्षीय सार्थक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सार्थक के पिता कौशल पाल के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने फर्राटा पंखा पकड़ लिया। पंखे में करंट उतरने से सार्थक उसकी चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।