फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर पंचायत नसीराबाद की लापरवाही से गड्ढे में गिर कर बालक की मौत

Mon, 18 Sep 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली) नगर पंचायत की लापरवाही से सोमवार को मोमिनपुरा मुहल्ले में तीन साल के बेटे की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। नसीराबाद नगर पंचायत की ओर से करीब छह महीने पहले पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। बाद में मिट्टी से पटाई की गई, लेकिन मोमिनपुरा मोहल्ले में तीन-चार फिट गड्ढे की पटाई नहीं की गई। पिता अनीस ने बताया कि शाम करीब 4.30 बजे रेहान घर के बाहर खेल रहा था और खेलते खेलते एक गड्ढे में चला। परिजनों ने बताया कि नगर पंचायत ने पाइप लाइन डलवाई थी, उसी के कारण गड्ढा हो गया था। नगर पंचायत में कई बार गड्ढा बंद कराने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष राम लखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें