अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को ई-रिक्शा व कार की बीच बालक दब गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बालक की मौत से घर वालों में रोना पिटना मचा है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी रामबाबू का तीन वर्षीय बेटा कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस का एक युवक ई-रिक्शा पीछे कर रहा था। पास में दूसरी कार खड़ी थी। बैक करते समय ई-रिक्शा और कार के बीच बालक दब गया। गंभीर रूप से घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।