फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में फंदा कसने से हुई बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित सिकंदर नगर में बच्ची अलका की मौत बच्चों के खेल-खेल में हुई थी। छोटे भाई व बहनों में झगड़ा होने पर अलका के गले में दुपट्टे का फंदा कस गया और बड़ी बहन को बचाने में छोटी ने फंदे को खींचने का प्रयास किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बेहद संवेदनशीलता के साथ बाल मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए बच्चों से पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने पर हजरतगंज पुलिस के होश उड़ गए थे। बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल ने अलका की मौत के कारणों की जानकारी दी। मूलरूप से बिहार निवासी रामरेख यादव अपने परिवार के साथ लक्ष्मण मेला मैदान के पास सिकंदरनगर में किराए के मकान में रहता हैं। परिवार में पत्नी हीरा, बेटा आयुष (15), बेटी अलका (8), पिंकी और पीयूष हैं। रामरेख रिक्शा चालक है और उसकी पत्नी हीरा लोगों के घरो में चौका बर्तन करती हैं। जबकि आयुष एक दुकान में काम करता हैं। मंगलवार को तीनों अपने-अपने काम पर गए थे और घर पर अलका, पिंकी और पीयूष अकेले थे। डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घर में मां, पिता व बड़ा भाई काम पर गए थे। अलका अपने दोनों छोटे भाई बहन पिंकी व पीयूष के साथ घर में अकेली थी। इस दौरान अलका व पीयूष का किसी बात को लेकर झगड़ा गया और पीयूष ने बर्तन फेंककर उसे मारा। इससे नाराज अलका ने खुद को फांसी लगाने की धमकी देकर मां के दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में लपेट लिया। अलका को गले में फंदा लगाता देख पिंकी डर गई और बहन को बचाने केे लिए उसने दुपट्टे के एक सिरे को पूरी ताकत से खींचने का प्रयास किया। जिससे फंदा अलका के गले में कस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। राम रेख की बहन सुनीता उसके घर से कुछ दूरी पर रहती है। मंगलवार दोपहर सुनीता अपने भाई के घर पहुंची तो अलका को तख्त के नीचे बेहोशी हालत में पड़ा देखा। सुनीता ने इसकी जानकारी भाई राम खेत व भाभी हीरा को दी। परिवारीजन अलका को लेकर सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अलका को मृत घोषित कर दिया। सुनीता ने परिवारीजनों व पुलिस को अलका की मौत फांसी लगाने के चलते बताया था लेकिन पीएम रिपोर्ट में उसकी गला कसने के चलते मौत की बात सामने आने पर पुलिस को उसके बयान पर शक हो गया। इसके चलते पुलिस ने सुनीता से पूछताछ करने के साथ-साथ आसपास के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें