फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बच्चे की गई जान

Thu, 25 Jun 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी के मटियारी इलाके में मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर तीन वर्षीय शिवांश की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवांश अपने पिता आशीष यादव के साथ मटियारी में रहता था। शिवांश के मामा मुकेश ने बताया कि मंगलवार रात पड़ोस में भंडारा चल रहा था, तभी शिवांश घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी युवक का भतीजा ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे कर रहा था। शिवांश अचानक उसके पहिये के नीचे आ गया। ग्रामीणों ने उसे लहूलुहान हालत में ट्रॉली के नीचे से निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिवांश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक घरवाले कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें