फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखियाओं की बेकरारी और जोड़तोड़

Mon, 18 Nov 2013 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हर बार की तरह फिर से चीफ सेक्रेटरी के दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर जाने की हवा उड़ी।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि इस बात में कोई दम नहीं है। पंचम तल के गलियारों की खबर है कि बार-बार ऐसी अफवाहों के पीछे एक आला पुलिस अफसर हैं।

उनकी हसरत सूबे की पुलिस का मुखिया बनने की है। सरकार अपने समीकरण पर चल रही है।

मौजूदा चीफ सेक्रेटरी के रहते डीजीपी की लाइन में खड़े इन आईपीएस महाशय का समीकरण गड़बड़ाता नजर आ रहा था।

पहले शर्माजी के हटने के पहले ऐसी ही कोशिश हुई, मगर जब हल्ला ज्यादा बढ़ा तो चीफ ने सामने आकर चकल्लस की हवा निकाल दी।

बाद में दोनों अहम पद एक समुदाय को देने से गड़बड़ाने वाले समीकरण में वह रह गए। अब नागर साहब के जाने का वक्त हो रहा है। हवा फिर उड़ी।

समीकरण यह कि चीफ दिल्ली जाएंगे तो महाशय की लाइन क्लीयर हो जाएगी। लेकिन किस्मत के ताले अब भी खुलते नहीं दिख रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें