प्रमुख सचिव ने मशीन से जांची फिटनेस सेंटर की खामियां
प्रमुख सचिव (परिवहन) आराधना शुक्ला ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पेन से मंगाई गई मशीनों के बारे में जानकारी हासिल की और फिटनेस सेंटर के निर्माण, मशीनों के संचालन के संबंध में खामियों को जांचा। प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने फिटनेस सेंटर को 15 अगस्त तक चालू करने का निर्देश दिए।