फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार ऋण लेने के लिए करें आवेदन

Tue, 11 Jun 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम के इकाइयों के स्थापना व क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित है। वर्ष 2024-25 में विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपये व सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी सोमवार को उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी अभिलेख की हार्ड कापी कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र श्रावस्ती में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त उद्योग सर्वेश दीक्षित के मोबाइल नंबर 9454462067, सहायक प्रबंधक मनीष वर्मा के मोबाइल नंबर 9140381319 व वरिष्ठ सहायक गौतम कुमार के मोबाइल नंबर 8009081400 पर संपर्क कर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें