फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास का लिया हालचाल

Wed, 02 Dec 2020 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मेंदाता हास्पिटल पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी ने मंहत नृत्य गोपाल दास का लिया हालचाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम मेदांता हॉस्पिटल में महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर हालचाल लिया। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे हॉस्पिटल में रहे। सीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों से बातचीत कर पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली।। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि महंत की हालत में मामूली सुधार हुआ है। उनकी डायलिसिस चल रही है। फेफड़ों में जमे खून के थक्के को निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि उम्र अधिक होने की वजह से दिक्कत आ रही है। हालांकि जिस वक्त मुख्यमंत्री पहुंचे थे उस वक्त महंत नृत्य गोपाल दास होश में थे। उन्होंने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपा कर आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेदांता में ही भर्ती अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल की मां का भी हाल चाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें