फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Tue, 23 Feb 2021 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम योगी ने लगातार दो ट्वीट करके राहुल पर हमला बोला। एक ट्वीट में उन्होंने कहा-‘श्रीमान राहुल जी, सनातन आस्था की तपस्थली केरल से लेकर प्रभु श्री राम की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश तक सभी लोग आपको समझ चुके हैं। विभाजनकारी राजनीति आपका राजनीतिक संस्कार है। हम उत्तर या दक्षिण में नहीं, पूरे भारत को माता के स्वरूप में देखते हैं।’ दूसरे ट्वीट में सीएम योगी ने कहा - ‘श्रीमान राहुल जी, श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि ‘भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।’ कृपया आप इसे अपनी ओछी राजनीति की पूर्ति के लिए ‘क्षेत्रवाद’ की तलवार से काटने का कुत्सित प्रयास न करें। भारत एक था, एक है, एक ही रहेगा। भारत माता की जय।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें