मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा को लॉकडाउन की अवधि में विपक्ष जब केवल राजनीति कर बाल की खाल नोचने का काम कर रहा था, उस समय भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की पहवाह किए बिना सेवा कार्य में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य कर सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए राजनीति केवल सता प्राप्त करने का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण में सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक सेवा ही संगठन आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रविवार शाम कोरोना संकट के दौरान भाजपा की ओर से किए गए सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक सेवा ही संगठन का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पलायन से सबसे अधिक प्रभावित था। 40 लाख प्रवासी लौटकर आए थे। सरकार और संगठन ने बेहतर तालमेल से मजबूती से काम किया। सरकार की योजनाओं को जरुरतमंद तक लोगों तक पहुंचाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि संगठन और विचार परिवार का सहयोग नहीं होता तो इसका सामना करना कठिन चुनौती थी। उन्होंने कहा कि आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश होने और तमाम चुनौतियों से जूझने के बाद भी यूपी में अभूतपूर्व काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लॉकडाउन के कारण हर ओर व्यापक पैमाने पर पलायन हो रहा था। उस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा कार्य से जुड़ रहे थे। कोई सड़कों पर भोजन पैकेट पकड़ा रहा था तो कोई श्रमिकों के पैरों में मरहम लगा रहा था। कोई पानी पिला रहा था कोई जूते चप्पल पहना रहा था। कार्यकर्ताओं ने नर सेवा नारायण सेवा का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी महामारी की चर्चा होगी, उस समय विभिन्न राजनीतिक संगठनों की भूमिका की चर्चा होगी तो भाजपा का नाम गर्व से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों पर आधारित ई-बुक आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य ने सिद्ध कर दिया कि हम अंत्योदय की बात केवल भाषण तक नहीं करते बल्कि देश व समाज के सामने कोई चुनौती आएगी तो अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता काम करते हैं।
सेवा कार्य बनेंगे मिसाल - स्वतंत्र देव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में जब विपक्ष सोशल मीडिया पर राजनीति कर रहा था तब भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर सक्रिय रहकर जरुरतमंद लोगों को मदद पहुंचा रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में कोई भूखा नहीं रहे इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 करोड़ 28 लाख भोजन पैकेज, 40 लाख 54 हजार राशन किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोरोना ी रोकथाम के लिए 92 लाख 40 हजार फेस मास्क वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 185 स्थानों पर राहत केंद्र संचालित किए गए और 47 हजार लोगों को जूते-चप्पल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा 98 संगठनात्मक जिलों, 1919 मंडल, 27500 सेक्टर और 1 लाख 63 हजार 504 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के ऐसे काम किए गए हैं जो आगामी समय में मिसाल बनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया गया।
उतर प्रदेश में सबसे अधिक सेवा कार्य हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में सबसे ज्यादा सेवा कार्य उतर प्रदेश में किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सेवा कार्य किए। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने 5 करोड़ 60 लाख मास्क बनाकर बांटे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर तैयार की गई ई-बुक का विमोचन 7 और 8 सितंबर को किया जाएगा।
जिला ई-बुक के विमोचन के लिए प्रभारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर की ई-बुक का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह में किया जाएगा। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, जेपीएस राठौर, उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और प्रदेश मंत्री संजय राय मौजूद थे। सचिन