चौक कोनेश्वर मंदिर के नव निर्मित भवन लोकार्पण के लिए कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन लखनऊ पहुंचेगे। इस नव निर्मित भवन में लोगों के लिए पहली ऐसी चलित झांकी है जो अभी लखनऊ में कही नही है। इसमें शिव बारात, समुद्र मंथन, अमर नाथ गुफा, अर्द्ध नागेश्वर, गंगा अवतरण व भारत के नक्शे पर 12 जोतिलिंगों के दर्शन मौजूद है।