प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को ‘स्वामित्व योजना’ के अंतर्गत किए जाने वाले ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का डिजिटल वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘स्वामित्व योजना’ के अंतर्गत आधुनिक तकनीक से आबादी सर्वेक्षण व अभिलेख तैयार करने का कार्य प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है।