लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एसजीपीजीआई में चार नई परियोजनाओं का शुभारंभ व तीन का शिलान्यास करेंगे। संस्थान की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री मंगलवार को एडवांस डायबिटिक सेंटर, टेली आईसीयू, सलोनी हॉर्ट सेंटर (प्रथम चरण) व कॉलेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी का छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, सलोनी हॉर्ट सेंटर (द्वितीय चरण) व रैन बसेरा का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही सलोनी हॉर्ट सेंटर के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी उनकी उपस्थिति में होंगे। इससे मरीजों के लिए इलाज की सुविधाओं में इजाफा होगा।