प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केशव ने मोदी और शाह से मुलाकात कर उन्हें पुन: यूपी का उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए आभार जताया। मोदी से मुलाकात के बाद केशव ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर गांव और गरीब के विकास से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केशव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष और यूपी के चुनाव प्रभारी रहे धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात कर चुके हैं।