लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से तीन छठ स्पेशल ट्रेनें शनिवार को चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि छठ स्पेशल ट्रेन 04079 वाराणसी से दिल्ली के लिए शाम 6:25 बजे चलेगी। 04095 अयोध्या कैंट-आनंदविहार टर्मिनल छठ स्पेशल अयोध्या से सुबह नौ बजे चलकर दोपहर 12:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:50 बजे वाराणसी से चलकर प्रतापगढ़ व रायबरेली होते हुए रात 8:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।