फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन लोगों से 31.56 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के रजनीखंड में रहने वाली सुषमा चतुर्वेदी के मुताबिक वह सोशल मीडिया पर निवेश से संबंधित जानकारी ले रही थीं। इस बीच केकेआर स्टडी ग्रुप से उन्हें लिंक मिला, जिस पर क्लिक करते ही वह एक ग्रुप से जुड़ गईं। ग्रुप के एडमिन अनुराग ठाकुर के कहने पर उन्होंने शेयर में 16 लाख 42 हजार रुपये निवेश कर दिए। मगर न तो मुनाफा मिला और न ही रकम वापस मिली। वहीं, पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर ए निवासी स्मृति पोरवाल के रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर जालसाजों ने दो लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए। इसके अलावा गोमतीनगर निवासी कारोबारी रामचंद्र पांडेय से जालसाजाें ने उड़ीसा में गेस्ट हाउस बुक करने के नाम पर दो लाख 24 हजार ऐंठ लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें