फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से पटना के लिए सस्ती फ्लाइट आज से, जानिए कितना होगा किराया

Thu, 24 Aug 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Image
विज्ञापन
लखनऊ से अब पटना के लिए 24 अगस्त से सस्ती फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। इससे यात्री मात्र एक घंटा 30 मिनट में सीधे पटना पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए न्यूनतम 1800 और अधिकतम 2500 रुपये किराये के चुकाने होंगे।

72 सीटर फ्लाइट से सस्ती यात्रा उपलब्ध कराने की कड़ी में जयपुर, भोपाल और देहरादून के बाद पटना लखनऊ से जुड़ने वाला चौथा शहर होगा।

इससे पहले इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट पटना के लिए थी, लेकिन छोटे विमानों से अब यह नई सेवा शुरू होने जा रही है।

लखनऊ से जयपुर, भोपाल व देहरादून की सीधी फ्लाइट 5 जुलाई को शुरू हुई थी। अब लखनऊ-पटना सेवा शुरू होगी। इसमें एलाएंस एयर सेवा की रोजाना फ्लाइट चलेंगी।

सुबह 11.50 से लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 13.20 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह 13.50 बजे चलकर 15.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

लखनऊ से जयपुर, भोपाल, देहरादून की सस्ती फ्लाइट शुरू होने से उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। दरअसल ये फ्लाइट कम किराये और कम समय में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। इनकी सीटें शत प्रतिशत फुल रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें