फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय चौरसिया महासम्मेलन में समाज ने की राजनीतिक भागीदारी की मांग

विज्ञापन
महासम्मेलन में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया साथ में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व डिप्?
विज्ञापन
लखनऊ। चौरसिया समाज ने प्रदेश व देश की प्रगति में अहम योगदान दिया है। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करती है। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को रविंद्रालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय चौरसिया महासम्मेलन व स्वागत समारोह में कहीं। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार चौरसिया समाज के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि चौरसिया समाज के लोग सामाजिक रूप से बेहद सक्रिय रहते हैं। इन्हें राजनीतिक रूप से भी सक्रियता बनाए रखनी चाहिए। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि चौरसिया ने कहा कि कोविड काल की आपदा से लेकर हर परिस्थिति में चौरसिया समाज सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा नजर आता है। चौरसिया समाज के लोगों को अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी। इसके लिए समाज के युवाओं को भी आगे आना होगा। इस दौरान राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, डॉ. संजीव चौरसिया, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, डॉ. राजेश शास्त्री, प्रमोद कुमार शर्मा, महेश चौरसिया, सोनी चौरसिया, जयप्रकाश साहू, उदय चौरसिया, मोनिका चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें