फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य ताइक्वांडो में चमके चौक स्टेडियम के खिलाड़ी, तीन स्वर्ण समेत पांच पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चौक स्टेडियम के खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। वोमिका पटेल, आलिया और अनिका गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते। विवान गुप्ता ने रजत पदक जीता। वहीं, जिकरा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। चौक स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक विकास यादव ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें