अमर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने छतर मंजिल का किया निरीक्षण
लखनऊ। राजधानी की ऐतिहासिक छतर मंजिल को विश्वस्तरीय हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हुई है। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने स्मारक का निरीक्षण कर पुनर्विकास योजनाओं की समीक्षा की और दिशानिर्देश दिए। परियोजना का उद्देश्य छतर मंजिल की मूल वास्तुकला और सांस्कृतिक पहचान अक्षुण्ण रखना है। इसे ''अनुकूली पुनः उपयोग'' नीति के तहत पुनर्जीवित किया जाएगा। इससे लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलेगी। यहां धरोहर संरक्षण के साथ आधुनिक आतिथ्य सुविधाओं का बेहतरीन संतुलन होगा। पर्यटक अवध के इतिहास, कला, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे। यह स्मारक धरोहर संरक्षण का आदर्श मॉडल साबित होगा। इससे पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।