फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग अपग्रेडेशन कार्य सुस्त, पिलर तक नहीं बन सके

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग अपग्रेडेशन का काम सुस्त रफ्तार से चल रहा है। अपग्रेडेशन के तहत चारबाग पर कॉन्कोर्स का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पार्किंग भी खाली करा ली गई है लेकिन अभी तक कॉन्कोर्स के लिए पिलर्स खड़े करने का काम तक शुरू नहीं हो पाया है। यह छतनुमा स्ट्रक्चर वाला कॉन्कोर्स चारबाग और लखनऊ जंक्शन को आपस में जोड़ेगा। हालांकि सेकेंड एंट्री की ओर निर्माण कार्य ने फिर से गति पकड़ ली है। सूत्र बताते हैं कि रेलवे अधिकारियों का फोकस पहले सेकेंड एंट्री का काम कराने पर है। सेकेंड एंट्री पर सारी सुविधाएं शुरू होने के बाद ही कॉन्कोर्स निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें