फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर प्लेफार्म से यात्री का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर संडीला से पहुंचे यात्री का बैग चोरी हो गया। जीआरपी को तहरीर दी गई है। संडीला निवासी यात्री अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वह प्रतिदिन संडीला से लखनऊ आते हैं। बीते बृहस्पतिवार को नौचंदी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए रात 11:30 बजे चारबाग के प्लेटफार्म नंबर पांच पहुंचे, जहां उनका बैग किसी ने चोरी कर लिया। उसमें 25000 रुपये कीमत का सामान था। जीआरपी और आरपीएफ की मदद लेनी चाही, लेकिन सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए गए। जीआरपी ने बताया कि प्लेटफार्म पर कैमरे बंद हैं। कैमरे बंद होने से सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें