फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र बदले, पांच दरोगाओं को नई तैनाती

Sun, 02 Apr 2023 06:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षक राघवन कुमार सिंह का लालगंज कोतवाली किया गया स्थानांतरण निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। पांच चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में जहां बदलाव कर दिया गया, वहीं चार दरोगाओं को नई तैनाती दी गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक शहर क्षेत्र के जहानाबाद चौकी इंचार्ज पीयूष सिंह को नसीराबाद थाने की परैया नमकसार चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। खीरों थाने की लल्ला खेड़ा चौकी के इंचार्ज अजय कुमार मिश्रा को जहानाबाद चौकी की कमान दी गई है। परैया नमकसार चौकी प्रभारी दिलीप पासवान को मिल एरिया थाने में तैनाती दी गई है। डीह थाने की परशदेपुर चौकी के प्रभारी आशीष तिवारी को लल्लाखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर की सिविल लाइंस चौकी प्रभारी सुनील कुमार वर्मा को परशदेपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सदर कोतवाली में तैनात दरोगा जीशान अहमद को सिविल लाइंस चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दरोगा रवींद्र कुमार पुलिस लाइंस से स्थानीय अभिसूचना इकाई रायबरेली, रामाश्रय सिंह पुलिस लाइंस से यातायात शाखा, पुनित मलिक को डीह थाने से गुरुबख्शगंज थाने भेजा गया है। वहीं पूर्व सदर कोतवाल एवं इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह का अपराध निरीक्षक के रूप में लालगंज कोतवाली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें