लखनऊ। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दूसरे और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही। इंटीग्रल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से हुई चैंपियनशिप में उत्तर क्षेत्र के विश्वविद्यालयों की महिला टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में आईएएस अधिकारी टीके शिबू, राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. मोनावर आलम खालिद, प्रोवोस्ट डॉ. फैसल खान, मुख्य प्रॉक्टर डॉ. नसीम अहमद, खेल निदेशक डॉ. मो. जफर मौजूद रहे।