फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गोमती नगर में स्टंट करते 80 बाइकर्स दबोचे गए, चालान करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया

Wed, 09 Nov 2022 02:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोमतीनगर के अंबेडकर उद्यान के सामने बुधवार सुबह बाइकर्स गैंग स्टंट कर रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बाइकर्स को पकड़ लिया। सभी को थाने लेकर गई। वहां चालान काटा। सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के अंबेडकर उद्यान के सामने बुधवार सुबह बाइकर्स गैंग स्टंट कर रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बाइकर्स को पकड़ लिया। सभी को थाने लेकर गई। वहां चालान काटा। सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह अंबेडकर उद्यान के सामने बाइकर्स गैंग के स्टंट की सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया अपनी टीम के साथ पहुंच गए।  तत्काल उन्होंने थाने की पुलिस बुलाई। इसके बाद सभी बाइक को पास के शिरोज कैफे के पार्किंग मे खड़ा कराया। प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक सभी बाइकर्स का चालान काटा गया है। वहीं, सभी को चेतावनी देकर निजी मुचलका भरवा कर छोड़ दिया गया। 

ये भी पढ़ें - घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रावस्ती में भूकंप के झटकों से दरकी घर की फर्श, लोग घर छोड़कर बाहर भागे


बिना अनुमति के करा रहे थे रोड शो
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बाइकर्स में चार युवक नशा मुक्ति अभियान के तहत पूरे देश के भ्रमण पर निकले हैं। इन युवकों का हर जिले मे स्वागत हो रहा है। उनके साथ कई युवक अपनी बाइक लेकर  रोड शो करवा रहे हैं। अंतिम आयोजन आगरा में हुआ था। जिसकी अनुमति ली गई थी। पर, लखनऊ में आयोजित रोड शो के बारे अनुमति तो दूर पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई। बुधवार सुबह अचानक सैकड़ों बाइकर्स के जुटने पर स्थानीय लोगों और मार्निंग वाकर्स को परेशानी हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें