फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 स्कूली बसों समेत 46 वाहनों का चालान, आठ बंद कराए

Wed, 06 Sep 2023 07:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आयुक्त के आदेश पर स्कूली बसों के खिलाफ चलाए गए तीन दिवसीय अभियान में बिना कागजात के मिले आठ वाहनों को सीज करके बंद करा दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 20 स्कूली बसों समेत 46 वाहनों का चालान किया गया है। बसों के संचालकों व स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना फिटनेस व पूरे कागजात के वाहनों का संचालन न कराएं। स्कूली बच्चों वाले वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त होने चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर खामियां नहीं मिलनी चाहिए। स्कूलों में स्कूली वाहनों का ही प्रयास किया जाए। निजी वाहनों से बच्चों को स्कूल न लाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें