फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानकों को ताक पर दौड़ाए जा रहे 85 वाहनों का चालान

Sun, 01 Oct 2023 04:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मानकों को ताक पर रखकर दौड़ाए जा रहे वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शनिवार की शाम एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने सिविल लाइंस, त्रिपुला चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कुल चार पहिया और दो पहिया मिलाकर 85 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पांच वाहन चालक नशे की हालत में गाड़़ी चलाते हुए मिले। ऐसे में गाड़ियों का चालान करके उनका लाइसेंस जब्त कर लिया गया। बिना हेलमेट के 45 दो पहिया, बिना सीट बेल्ट के २० चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। हाईवे पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर 15 वाहनों का चालान किया गया। मानकों को ताक पर रखकर वाहन चलाए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें