धूमधाम से संपन्न हुआ चालीहा महोत्सव
लखनऊ। सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का 40 दिन तक चला चालीहा महोत्सव सोमवार को कुनड़ी उत्सव के साथ संपन्न हो गया। राजाजीपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कुनड़ी उत्सव मनाया। इसमें धनवती आहूजा, दीपिका चौधरी, भावना सुमाणी, मेघना जेसवानी, निशा वलेछा, हर्षी वाधवानी, प्रीती, रत्ना जेसवानी और चित्रा वलेचा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसी क्रम में शिव शांति आश्रम इंदिरानगर, मवईया, शुभम सिटी, विकासनगर और कृष्णानगर में भी भगवान झूलेलाल की पूजा हुई। सक्खर सिंध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी ने बताया कि 25 अगस्त को झूलेलाल वाटिका में बहिराणा विसर्जन होगा। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में शिव शांति आश्रम के पीठाधीश्वर बाबा साईं मोहनलाल व बाबा साईं हरीशलाल का सानिध्य रहेगा। मुंबई के संजू भगत एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी।
धूमधाम से संपन्न हुआ चालीहा महोत्सव
धूमधाम से संपन्न हुआ चालीहा महोत्सव