फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: प्रधानाचार्य से चेन छीनने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली

Wed, 08 Nov 2023 10:21 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राधानाचार्य से चेन छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के गले से सोने की चेन छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश के अलावा एक सिपाही भी घायल हुआ है।

विज्ञापन


छिनैती की घटना 5 नवंबर को दोपहर बाद बस स्टेशन अकबरपुर के निकट उसरहवा गली में तब हुई थी जब प्रधानाचार्य सुमित्रा ऑटो से उतरने के बाद घर जा रही थीं। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

ये भी पढ़ें - राज्यपाल से मिले योगी, 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार संभव, एक से दो और नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ई वाहनों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीन साल साल में आठ गुना बढ़ी मांग, बढ़ाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन


सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने बुधवार आधी रात करीब नगर में इल्तिफातगंज रोड पर आरोपी को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाश ने बचने के लिए फायरिंग की जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस की गोली पैर में लगते ही बदमाश गिर पड़ा। उसे पकड़ कर जिला अस्पताल ले जाया। उसकी पहचान अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया निवासी बाबूराम चौहान (20) के रूप में हुई। उसके कब्जे से छीनी गई चेन के अलावा एक तमंचा भी बरामद हुआ। उधर, सिपाही को भी पैर में गोली लगने के बाद बदमाश के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें