फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सतर्कता से सर्वाइकल कैंसर व थैलीसीमिया से बचाव संभव

विज्ञापन
कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से रविवार को आयोजित कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया। 150 वाहनों के साथ निकली रैली गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी तक पहुंची। जीतो महिला प्रकोष्ठ की महासचिव मनीषा जैन ने बताया कि महिलाओं और बच्चों में होने वाली ये दोनों गंभीर बीमारियां बहुत घातक हैं लेकिन शुरुआती सावधानी से इनसे बचा जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, कल्याण सिंह मल्टीस्पेशलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट और पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। जीतो लखनऊ चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी अभिषेक जैन ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से मिटाना है। राष्ट्रीय सेविका समिति से पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारिका शशि, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, डाॅ. मधुलिका अग्रवाल, डॉ. केबी जैन और मीनाक्षी परिहार आदि मौजूद रहीं। (माई सिटी रिपोर्टर)

कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।

कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।

कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।

कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।

कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।

कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।

कार रैली के जरिये लोगों को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें