लखनऊ। हजरतगंज इलाके में स्थित एक कंपनी के सीईओ ने केबिन में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसका गला दबा दिया, इससे वह बेहोश हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसरबाग की युवती कंपनी में एचआर के पद पर हैं। कंपनी का सीईओ शशांक गुप्ता है। युवती के पिता का आरोप है कि शशांक गुप्ता उनकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। डर के चलते उसने किसी से शिकायत नहीं की।
बुधवार को युवती दफ्तर में काम कर रही थी। इस बीच सीईओ ने उसको केबिन में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उनका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने युवती के मुंह पर पानी डाला तब उसे होश आया। हिम्मत जुटाकर उसने 1090 पर शिकायत की और घर पहुंचकर आपबीती बताई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी शशांक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।