सीएम योगी आदित्यनाथ अब जेड प्लस सुरक्षा के दायरे में रहेंगे। ख़बर है कि केंद्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी पर मुहर लगा दी है। बता दें कि जेड प्लस सिक्योरिटी के तहत 36 लोग सीएम की सुरक्षा में रहेंगे। जिनमें 10 एनएसजी कमांडो होंगे। इसके अलावा स्थानीय पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।