लखनऊ। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में मेरठ से शुरू किए गए संग्राम-1857 एनसीसी साइकिलिंग अभियान में शामिल कैडेटों में मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने जोश भरा। शनिवार को टीम लखनऊ पहुंची। इससे पहले आर्मी कमांडर ने पूरे अभियान दल को स्मृतिचिह्न भेंट किए। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 17 दिनों में दो हजार किमी दूरी तय करने वाला यह अभियान दल 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद में यूपी एनसीसी निदेशालय की ओर से आयोजित किया गया है। आगरा एनसीसी समूह के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एनएस चारग सहित 15 लोग इसमें शामिल हैं।