फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेंट्रल बार एसोसिएशन ने चुनावी इंतजामों के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सालाना चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पीएन श्रीवास्तव ने पत्र में लिखा है कि उच्च न्यायालय के आदेश से बार एसोसिएशन के चुनाव में 28 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 29 अप्रैल को वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिला न्यायालय परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बल तैनात किया जाए। साथ ही चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री परिसर से हटवाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें