फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बेटे के जन्म पर बार बालाओं के लगे ठुमके, लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 12 May 2021 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

नानपारा कोतवाली के चंदेला कलां के मजरे तेलियनपुरवा निवासी पप्पू पुत्र लज्जा राम के यहां बेटे के जन्म पर बरही कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे दिन दावत का दौर चला।
विज्ञापन
कार्यक्रम का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के चंदेला कला गांव में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दी गईं। पुत्र पैदा होने की खुशी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में डांस के लिए नर्तकियों को बुलाया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


नानपारा कोतवाली के चंदेला कलां के मजरे तेलियनपुरवा निवासी पप्पू पुत्र लज्जा राम के यहां बेटे के जन्म पर बरही कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे दिन दावत का दौर चला। देर शाम लगभग आधा दर्जन नर्तकियों के नृत्य का कार्यक्रम हुआ। जिसमें आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने रात भर नृत्य, गीत, संगीत का लुत्फ उठाया।






गांव के ही एक व्यक्ति ने इस नृत्य के धमाल का एक मिनट से अधिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी सुजाता सिंह ने इसे गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर दरोगा सुदामा यादव मंगलवार रात तेलियनपुरवा गांव पहुंचे।
विज्ञापन


तहकीकात के बाद इस मामले में लाकडाउन उल्लंघन व महामारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। वीडियो का परीक्षण कर नर्तकियों व शामिल लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें