सरोजनीनगर। अमौसी एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाॅल पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया। एयरपोर्ट की एमएसएफ सिक्योरिटी कंपनी में ब्रांच हेड सुशील कुमार का आरोप है कि शुक्रवार की रात दस बजे हवाई अड्डे की नवनिर्मित बाउंड्रीवाॅल पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया। जांच में पता चला कि रहीमाबाद गांव निवासी युवक ने कैमरा चोरी किया है। सुरक्षाकर्मी आरोपी के घर गए तो वह गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी है।