सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आया तो राजधानी लखनऊ में छात्र-छात्राएं अपना-अपना परिणाम देखने लगे। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। जिले की बेटियों ने अपने परिणाम से कीर्तिमान गढ़ा। अनुष्का ने 99 और आंचल ने 98.8 फीसदी अंक हासिल किए। इससे माता-पिता और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मिठाई खिलाकर बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।