फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अंसल एपीआई के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की प्रारंभिक जांच, चार सदस्यीय एसआईटी गठित कर जांच हुई शुरू

Wed, 03 May 2023 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीबीआई को इस प्रकरण में आगामी 22 अगस्त को हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करनी है। इसके बाद यदि अदालत सीबीआई को केस दर्ज करने का आदेश देती है तो अंसल प्रॉपर्टीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू होगी।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज कर ली है। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई में तैनात कार्यवाहक एसपी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी ने सिंचाई विभाग और लखनऊ विकास प्राधिकरण से इस मामले से जुड़े दस्तावेज तलब करने शुरू कर दिए है। वहीं, एसआईटी इसी हफ्ते अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी पर जाकर मौके पर कब्जा की गयी जमीनों का भौतिक सत्यापन करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बताते चलें कि हाईकोर्ट में इस प्रकरण पर अगली सुनवाई पांच मई को होनी है। इस दौरान सीबीआई की ओर से हाईकोर्ट को प्रारंभिक जांच दर्ज किए जाने और एसआईटी के गठन की जानकारी दी जाएगी। वहीं, आगामी 24 मई को सीबीआई अदालत में पहली स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी, जिसमें संबंधित विभागों से जुटाई गई जानकारियां का ब्योरा अदालत में पेश किया जाएगा। इसके लिए सीबीआई ने अंसल प्रॉपर्टीज के प्रबंध तंत्र से भी तमाम जानकारियां मांगी हैं, जिनमें सिंचाई विभाग की जमीनों पर प्लाट काटने, जमीनाें के आवंटन और अधिग्रहण संबंधी दस्तावेज, इससे संबंधित सरकारी अनुमतियां, पूर्व में अंसल में अहम पदों पर तैनात रहे लोगों की सूची इत्यादि शामिल है।

केस दर्ज होने के बाद बढ़ेगी मुश्किल
सीबीआई को इस प्रकरण में आगामी 22 अगस्त को हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करनी है। इसके बाद यदि अदालत सीबीआई को केस दर्ज करने का आदेश देती है तो अंसल प्रॉपर्टीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू होगी। इससे अंसल के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई अंसल के पदाधिकारियों और सरकारी अफसरों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें