केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने रविवार को डीआरएम इलाहाबाद के ऑफिस में रेड मारकर अफसरों को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए नीरज पुरी गोस्वामी सीनियर डिवीजनल सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर व पी के सिंह डिविजनल सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर के पद पर हैं।
दोनों ही अफसरों से सीबीआई ने पूछताछ की और गिरफ्तार कर लखनऊ ले आई है।
अफसरों पर आरोप है कि वो बिना काम करवाए ठेकेदारों को पेमेंट करवा देते थे और फिर पैसों का बंदरबांट करते थे।